पटना ग्रामीण: पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास के बाहर जन सुराज का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास का सोमवार की सुबह 11 बजे जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के चार ट्रेलर रोड स्थित मंत्री आवास पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।