पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव के राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामांकन पर तेजस्वी यादव ने कहा, पिताजी ने 12वां कार्यकाल पूरा किया
लालू प्रसाद यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सोमवार को नामांकन किया। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के नामांकन को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता काफी खुश हैं और लालू प्रसाद यादव ने अपना 12 वां टर्म पूरा किया है और यह 13 वां टर्म शुरू होगा।