पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास पर भारी संख्या में दिव्यांगजनों ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों पहले यह ऐलान किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ोतरी की गई है। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे भारी संख्या में दिव्यांगजन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर सभी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की।