समाजसेवी एवं पूर्व बसपा उम्मीदवार दर्शन लाल खेड़ा (जगाधरी) ने इंटरव्यू के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के नवनियुक्त ओएसडी भोपाल सिंह खदरी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि "हमारे हल्के को इतना बड़ा पद मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। हमें उम्मीद है कि भोपाल सिंह खदरी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।"
राजनीतिक भविष्य को लेकर दर्शन लाल खेड़ा ने कहा कि वह पहले बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और आगे भी चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में परिस्थितियों के अनुसार किसी भी राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।
#राष्ट्रीय_कदम #Jagadhri #DarshanLalKheda #BhopalSinghKhadri #HaryanaPolitics Yamunanagar BSP PoliticalNews