बड़गांव: तीज का चौक में समुदाय विशेष के युवकों ने सब्जी विक्रेता पर किया हमला, क्षेत्र में तनाव, आक्रोशित भीड़ ने लगाई आग
तीज का चौक में सब्जी विक्रेता पर हमला, क्षेत्र में तनाव उदयपुर के तीज के चौक में गुरुवार रात समुदाय विशेष के युवकों ने सब्जी विक्रेता सतवीर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को एमबी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद भीड़ ने सब्जी ठेलों में आग लगा दी। मौके पर पुलिस और एसपी योगेश गोयल सहित हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे।