दतिया नगर: दतिया पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षकों को सम्मानित विदाई, एसपी सूरज वर्मा ने सेवाकाल और योगदान को सराहा
जिला पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा और प्रधान आरक्षक श्रीपाल परिहार के सेवा निवृत्त होने पर गुरुवार दोपहर 03 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, श्रीफल से सम्मनित किया।