कासगंज: कासगंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक स्व. चौधरी अजित सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई
कासगंज में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल संस्थापक स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की पांच वीं पुण्यतिथि मनाई गई। और लोकदल के नेताओं ने पुण्यतिथि पर अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। और एक गोष्ठी का आयोजन किया। और अजीत चौधरी के जीवन पर प्रकाश डाला।