बदायूं: प्रेमी नगला, नसरुल्लापुर और सदाठेर में 20 से अधिक किसानों के ट्यूबवेलों पर चोरी, किसानों में दहशत
Budaun, Budaun | Aug 21, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के प्रेमी नगला, नसरुल्लापुर एवं सदाठेर में रात चोरों ने 20 से अधिक ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोरों ने ट्यूबवेलों के दरवाजे और दीवारों को काटकर अंदर प्रवेश किया तथा स्टार्टर के नीचे लगी कॉपर की पत्तियां, कटआउट में लगा कॉपर और मोटर के तार काटकर चोरी कर लिए। इस दौरान स्टार्टर और विद्युत बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।