गया में समाहरणालय सभागार में विधि व्यवस्था एडीएम की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सोमवार की शाम 4 बजे किया गया।जिसमे बताया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। जिले में इण्डेन, भारत गैस और एचपी गैस के कुल 72 वितरकों के पास लाखों सिलेंडर उपलब्ध हैं।