बागपत: क्यामपुर के पीड़ित ने SP से की शिकायत, घर में घुसकर मारपीट कर एक महिला सहित दो को घायल करने और धमकी देने का आरोप
Baghpat, Bagpat | Aug 14, 2025 गुरुवार को करीब साढे दस बजे क्यामपुर गांव के निवासी सतेंद्र कुमार के मुताबिक गत आठ जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठकर चाय पी रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी दो भाईयों ने घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान बहन राधा और भतीजा गौरव लहुलूहान हो गए। इतना नहीं आरोपितों ने घर में रखा सामान में तोड़फोड़ की।