गुन्नौर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रजपुरा ब्लॉक इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रजपुरा ब्लॉक इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित निर्वाचन में शिक्षकों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रजपुरा ब्लॉक इकाई में अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार यादव ने लोकेश शर्मा को 7 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। समर्थकों ने जीत की बधाई दी ।