माण्डल: मांडल में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी हैं
मांडल (भीलवाड़ा)। मांडल थाना क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मांडल से धुवाला के बीच देवरिया फाटक के पास OHE पोल संख्या 116/15 और 116/16 के बीच एक व्यक्ति का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला।