ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में नकली सोने की ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद भदोही में अपराध अपराधियों व धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, उसी के क्रम में गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नकली सोने की ठगी कर बैंकों से लाखों रुपए का लोन लेने वाले पाँच ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है,यह कार्यवाही एसपी के निर्देश पर हुआ है।