ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन, हिंदू एकता और संस्कार निर्माण पर दिया जोर
भदोही जिले के ज्ञानपुर में हिंदू संवत्सर प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर क्षेत्र में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन में पूरे नगर का भ्रमण किया।