#शारदीय #नवरात्र: मां #दुर्गा की आराधना में डूबा पूरा जिला
#शारदीय #नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को पूरे जिले में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में घंटियों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, नवरात्र को लेकर बाजारों में भी पूजन सामग्री और फलों की दुकानों पर चहल-पहल देखने को मिली।
आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा: नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की प्रतीक हैं।
#शारदीय_नवरात्र #मां_दुर्गा #मां_ब्रह्मचारिणी #जयमातादी #नवरात्र_2026 #बलिया_न्यूज