शिवपुरी नगर: सतनवाड़ा: थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर बनाया हत्या का 'फर्जी गवाह'
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना प्रभारी (TI) सुनील राजपूत एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। ग्वालियर निवासी एक व्यक्ति ने उन पर धोखाधड़ी कर हत्या के मामले में फर्जी गवाह बनाने और अब शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।