नानपारा: नानपारा क्षेत्र के युवक की दिल्ली में हुई मौत, मजदूरी के लिए गया था, परिवार में मचा कोहराम
नानपारा के कोयलहवा गांव के निवासी राजित परिवार के भरण-पोषण और तीन बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए दिल्ली मजदूरी करने गए थे। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि राजित दिल्ली में मजदूरी करते थे। वह किसी काम से बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में एक क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।