अम्ब: कुटेहड़ा खैरला व्यापार मेले में अग्निशमन इंतजाम नहीं, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
कुटेहड़ा खैरला में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले व्यापार मेले में अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त होने और बिना अनुमति के लगाए जाने पर एसडीएम अम्ब ने आयोजक को नोटिस जारी कर दी है। आयोजन से पहले अग्निशमन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है।