काको: चार माह से लापता लड़की घोसी थाना क्षेत्र से बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार
काको थाना क्षेत्र से करीब चार माह पूर्व लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद आरोपी अविनाश पासवान उर्फ हलेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी 28 मार्च को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।