बदलापुर: बदलापुर क्षेत्र की नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. नाबालिक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के रहने वाले युवक के द्वारा उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया. पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है.