पूरनपुर: गांव खाता में बारिश के कारण पक्का मकान भरभराकर गिरा, परिवार हुआ बेघर
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम खाता में लगातार हो रही बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र लालता प्रसाद का पक्का बना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग मकान के अंदर नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच