सैदपुर: बच्चों से भरी निजी स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक बस के नीचे जा घुसी, दो लोग आंशिक चोटिल, हाईवे पर लगा जाम
एनएच 124 डी हाईवे पर डॉ. एस. नाथ इंटर कॉलेज की स्कूली बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक नीचे से बस के अगले हिस्से में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं।