नीम चक बथानी: करंट से हुई मौत के बाद परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि, जताई संवेदना
नीमचक बथानी प्रखंड के बंडी गांव में कुछ दिन पहले बिजली करंट की चपेट में आने से कविंद्र यादव की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। इस क्रम में नीमचक बथानी विधायक प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा ने मृतक के पुत्र रोशन कुमार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन