जमुई: बोधवन तालाब के पास शराब के नशे में धुत घायल अवस्था में मिला युवक, पुलिस के आने की आहट पर हुआ फरार
Jamui, Jamui | Jul 23, 2025 बोधवन तालाब के पास मंगलवार की रात 9:00 बजे शराब के नशे में धुत घायल अवस्था में एक युवक सड़क किनारे गिरा हुआ पाया गया, जिसने शराब बंदी की पोल खोल दी। उंसके सिर से खून भी निकल रहा था। मीडिया कर्मी की नजर पड़ी तो उसे उठाया गया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। युवक अपना नाम नहीं बता पाया है और पुलिस की बात सुनते ही युवक दौड़कर भाग गया।