चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू महोत्सव के आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपकर दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चूरू नगरपरिषद, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक क्षेत्र उदयपुर, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला पंजाब, डेल्फिक कांउसिल ऑफ राजस्थान व संप्रीति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर 22 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले चूरू महोत्सव को लेकर गुरुवार को डीओआईटी वीसी सभागार में मीटिंग ली।