चूरू: राजकीय गोपीराम गोयनका स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक हरलाल साहरण रहे मौजूद
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू के राजकीय गोपीराम गोयनका स्कूल में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र चूरु, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान तथा शाला क्रीड़ा संगम के सानिध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घघाटन चूरू विधायक हरलाल सहारण द्वारा किया गया।