चूरू: कलेक्ट्रेट के सामने किसानों ने बकाया फसल बीमा क्लेम सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू के कलेक्ट्रेट के सामने गुरुवार को बकाया फसल बीमा क्लेम सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के किसान लामबंद हो गए। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस बीच किसानों की प्रशासन से वार्ता भी हुई जो बेनतीजा रही।