चूरू: पंचायत समिति में एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ अटल जन सेवा शिविर लगाया
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू पंचायत समिति में गुरुवार को एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ अटल जन सेवा शिविर आयोजित कर परिवादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार एसडीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।