चूरू: झारिया मोरी पर कार और बाइक की भिड़ंत में 2 व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू शहर की झारिया मोरी पर गुरुवार को कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।