कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने अयोध्या और बड़ोखर मंडल में सरकारी अभियान के तहत पौधारोपण किया, पर्यावरण का दिया संदेश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने शनिवार को विधानसभा कोरांव के अयोध्या और बड़ोखर मंडल के गांवों में पौधारोपण किया। यह वृक्षारोपण उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण महा अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की जिम्मेदारी है।