बुढ़ाना: ग्राम बसीकलां में ग्राम प्रधान द्वारा विद्युत विभाग की टीम क़ो बुला कर विद्युत लाइनो, ट्रांसफार्मरो का कराया गया निरिक्षन
सोमवार को ग्राम पंचायत बसी कलां में ग्राम प्रधान शाबू कुरैशी द्वारा विद्युत विभाग की टीम क़ो बुला क़र निरिक्षण कराया गया और गांव में विद्युत लाइनो व ट्रांसफार्मरो में आ रही समस्याओ से अवगत कराया। इस मौके पर पूरी टीम सहित पहुचे एनपी सिंह एससी मेरठ द्वारा लाइनो व गांव में जगह जगह लगे ट्रांसफार्मरो की बारिकी से चेकिंग की।