बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों वारंटी और वंचितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहिन पुत्र इस्तकार ग्राम सोरम का निवासी है। जोकि पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के अंतर्गत वांछित था। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।