बुढ़ाना: रतनपुरी पुलिस ने एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयो और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल जब्बार पुत्र अबरार गांव नंगला का निवासी है जो की धारा 135 यानी विद्युत अधिनियम के अंतर्गत वारंटी था। रतनपुरी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की।