बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने डोडा पोस्त की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को 2 किलो डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत डोडा पोस्त की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शराफत पुत्र हनीफ जिला गंगोह का निवासी बताया गया है। जिसे मुखबिर की सूचना पर कांधला रोड से गिरफ्तार किया है। बुढाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।