बुढ़ाना: कस्बा बुढाना में झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची से की छेड़छाड़, स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक किया सील
बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड पर रविवार को एक महिला अपनी बच्ची को लेकर होम्योपैथिक क्लिनिक पर पहुंची तो डॉक्टर ने बच्ची के इलाज का दवाई का पर्चा मां को दे कर दवाई लेने भेज दिया। उसके बाद डॉक्टर द्वारा बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की गई। जिसके चलते मां डॉक्टर को क्लिनिक से पकड़कर सारेरहा पीटते हुए बुढाना कोतवाली ले आई और थाने में तहरीर दी।