बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त तेजेन्द्र पुत्र महीपाल ग्राम सीमली का निवासी है। जो कि धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वारंटी था। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।