दतिया: पचोखरा में नाबालिग से घर में घुसकर युवक ने की छेड़छाड़, गोराघाट थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Datia, Datia | Apr 24, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पचोखरा गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने दिनेश पंडित नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने गोराघाट थाने में आवेदन देकर बताया कि 19 अप्रैल की रात को आरोपी दिनेश पंडित उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी।