टीकमगढ़: जिला अस्पताल:सीएम तक पहुंची आवाज, फिर भी नहीं मिला इंसाफ एनएचएम संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2023 की संविदा नीति आज तक उन पर लागू नहीं की गई, जबकि उनकी मांगों की जानकारी कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है।