जमुई: पतंबर गांव में घरेलू विवाद से नाराज युवक ने खाई कीटनाशक दवा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतंबर गांव में घरेलू विवाद से नाराज एक युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान पतंबर निवासी कृष्णा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है।