मालथोन: गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ी, भक्तों ने किया गुरु पूजन
Malthon, Sagar | Jul 29, 2026 मालथौन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत श्री दर्शन दास जी महाराज जी के परम शिष्य महंत मनोहर दास जी महाराज के निजी आश्रम में बुधवार सुबह 6:00 से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे । अन्य राज्यों से आए भक्तों ने अपने गुरु आश्रम में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और गुरुजी का आशीर्वाद लिया।