गुना नगर: बल्लापुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी, एंबुलेंस चालक से ग्रामीणों की हाथापाई
गुना जिले के बल्लापुर गांव के पास मंगलवार 19 मई रात 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मगराना से गढ़ला जा रहे तीन बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बबुआ सहरिया, लखन सहरिया और मुन्ना सहरिया गंभीर घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और डायल-112 को सूचना दी।