पीलीबंगा: पीलीबंगा में तेज रफ्तार बाइक ने नगर पालिका लाइनमैन को टक्कर मारी, गंभीर घायल
पीलीबंगा के धानमंडी-लखूवाली रोड पर तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लगने से नगर पालिका के लाइनमैन बूटासिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत के कारण उन्हें हनुमानगढ़ और फिर श्रीगंगानगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।