अमरोहा: अमरोहा में सुधांशु हत्याकांड को लेकर प्रजापति समाज में रोष, कलेक्ट्रेट में सैकड़ों लोगों ने किया धरना
Amroha, Amroha | Aug 20, 2026 नौगावां सादात थाना क्षेत्र में 9 अगस्त को हुई 21 वर्षीय सुधांशु प्रजापति की हत्या के मामले को लेकर प्रजापति समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी समेत पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सरकारी नौकरी, सरकार