मंझनपुर: मसूरिया माता मंदिर के पास से दरोगा की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसूरिया माता मंदिर के पास से हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि एक दरोगा की हत्या की कोशिश में वह फरार चल रहा था इसी को लेकर पुलिस ने उसे मसूरिया माता मन्दिर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया है। जहां से उसे चालान न्यायालय भेजा है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।