मंझनपुर: मंझनपुर मे मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना कार्मिकों को 02 पालियों-प्रथम पाली 11 बजे से 01 बजे तक एवं द्वितीय पाली 03 बजे से शाम 05 बजे तक प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।