मंझनपुर: भाजपा नेता एवं कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते जताई हत्या की आशंका
भाजपा नेता को अपनी हत्या कराए जाने की आशंका है, जिसके लिए उन्होंने शासन और प्रशासन को इसकी लिखित सूचना प्रेषित की है। मामला भाजपा की कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पति एवं भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर का है जिन्होंने शासन और प्रशासन को लिखित रूप में अपनी रेंकी कराए जाने और हत्या की आशंका जताई है।