आजसू छात्र संघ द्वारा सोमवार दोपहर 1 बजे पलामू परिसदन भवन में पत्रकारों को संबोधित किया गया। मौके पर छात्र नेता अभिषेक राज, राज समेत अन्य ने कहा कि 21 जनवरी को शिक्षा के अधिकार और छात्रों के हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए आजसू छात्र संघ के बैनर तले “शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन” का आयोजन किया जाएगा।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): आजसू छात्र संघ 21 जनवरी को शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन चलाएगा, अंबेडकर पार्क से उपायुक्त कार्यालय तक घेराव - Medininagar Daltonganj News