देवरी: रसेना वेयरहाउस के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Deori, Sagar | Nov 10, 2024 देवरी थाना अंतर्गत देवरी रसेना मार्ग पर वेयरहाउस के पास शनिवार सुबह 9:00 तेज रफ्तार एक मालवाहक ने सड़क किनारे पर खड़े दो महिलाओं और एक पुरुष को टक्कर मार दी थी।जिसमें मौके पर एक महिला की मौत हो गई थी वहीं एक महिला और पुरुष को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया था जहां गंभीर हालत की चलते भोपाल रेफर किया गया। वही इलाज के दौरान आज भोपाल में दोनों की मौत हो गई।