देवरी: मालवाहक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत, एक महिला और एक पुरुष घायल, रसेना रोड वेयरहाउस के पास
Deori, Sagar | Nov 9, 2024 देवरी थाना अंतर्गत रसेना रोड वेयरहाउस के पास शनिवार सुबह 9:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया,जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई तो वहीं एक महिला और पुरुष घायल हुए है।जानकारी के मुताबिक बाइक पर रामसेवक़ अहिरवार सुमित रानी और रेखा अहिरवार तीनों निवासी खैरी पदम से देवरी की ओर आ रहे थे, रसेना रोड वेयरहाउस के पास मालवाहक और बाइक की टक्कर हो गई।