देवरी: देवरी में पुरानी रंजिश के चलते कॉलेज के छात्र पर कटर से हमला
Deori, Sagar | Nov 8, 2024 देवरी शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के 17 वर्ष के छात्र पर कटर से हमला कर घायल कर दिया गया जिससे उसके पेट में गंभीर घाव आए है। छात्र की रिपोर्ट पर देवरी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत दो लड़कों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।शुक्रवार दोपहर 1 बजे जब वह बाइक से कॉलेज जा रहा था जग्गी मेडिकल के पास दो लड़कों ने बाइक रोककर हमला किया।